क्रिकेट

लंबे समय के लिए मैदान से दूर हुए बेन स्टोक्स, जानिए इंजरी पर क्या है ताजा रिपोर्ट

Ben Stokes: श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के कप्तान अब इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

Image

बेन स्टोक्स (साभार-X)

Ben Stokes: श्रीलंका दौरे से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स 3 मैच की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को हुए स्कैन से पता चला कि इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसके बाद इस बात की पुष्टि हो गई कि वह 3 मैच की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

स्टोक्स को हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए चोट लगी थी। वह रन लेने के प्रयास में घायल हो गए थे। वह बैसाखी के सहारे मैदान से बाहर गए थे।

कब कर सकते हैं वापसी

अब बेन स्टोक्स की वापसी की बात करें तो उनका लक्ष्य पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी का होगा जो अक्टूबर की शुरुआत में खेला जाने वाला है। इस दौरे में मुल्तान, कराची और रावलपिंडी में तीन टेस्ट मैच शामिल हैं। बेन की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप टीम की कप्तानी करेंगे।

3 मैच की टेस्ट सीरीज

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 21 अगस्त से होने वाला है जो 10 सितंबर तक चलेहा। यह सीरीज दोनों टीम के लिए बेहद खास है क्योंकि यह दौरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त को ओल्ड ट्रैफर्ड में, दूसरा टेस्ट 29 अगस्त को लॉर्ड्स में और तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 6 सितंबर को ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज में बेन स्टोक्स के बाहर होने से श्रीलंका का पलड़ा भारी हो गया है। बीते दिनों में श्रीलंका ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। इतना ही नहीं दौरे से पहले श्रीलंका ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल को बैटिंग कोच बनाकर बड़ा दांव खेला है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article