क्रिकेट

IND vs ENG: बच गए राहुल द्रविड़ नहीं तो बेन स्टोक्स तोड़ देते उनका यह अनोखा रिकॉर्ड

IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, राहुल द्रविड़ का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। स्टोक्स पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में अपनी 202वीं पारी में गोल्डन डक पर आउट हो गए थे।

Image

बेन स्टोक्स (साभार-X)

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स गोल्डन डक पर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पंत के हाथों कैच कराया। वह सिराज के दूसरे शिकार बने। इससे पहले सिराज जो रूट को आउट कर चुके थे। यह उनके करियर का पहला मौका था जब स्टोक्स गोल्डन डक पर आउट हुए। हालांकि, यह 16वीं बार था जब स्टोक्स बिना कोई रन बनाए आउट हुए। स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में अपनी 202वीं पारी खेल रहे थे और उनके पास राहुल द्रविड़ के शानदार विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बिना गोल्डन डक के सबसे ज़्यादा पारियां खेलने का अनोखा कारनामा किया था। टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले द्रविड़ अपने करियर में कभी गोल्डन डक पर आउट नहीं हुए। पूर्व भारतीय कप्तान इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने गोल्डन डक के बिना 250 से ज्यादा पारियां खेली हैं। मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, जिसमें जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड ने अपने शुरुआती 3 विकेट 25 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे।

स्टोक्स ने अपने करियर में 113 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59.64 की औसत से 13 शतकों के साथ 6781 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 218 विकेट भी लिए हैं। 34 मैचों में 21 जीत के साथ स्टोक्स इंग्लैंड के पांचवें सबसे सफल कप्तान हैं और उनकी जीत प्रतिशत भी बेस्ट हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article