क्रिकेट

संन्यास के एक महीने के भीतर बेन स्टोक्स की शतकीय वापसी, नाबाद पारी खेलकर डरहम को दिलाई जीत

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने संन्यास के एक महीने के भीतर मैदान पर वापसी की और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। स्टोक्स का यह 10वां लिस्ट ए शतक है। 2014 के बाद से यह डरहम के लिए बेन स्टोक्स का पहला शतक है।

Image

बेन स्टोक्स (साभार-X Screengrab)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेने वाले बेन स्टोक्स ने वनडे कप में धमाकेदार वापसी की। डरहम के लिए खेलते हुए बेन स्टोक्स ने शानदार शतकीय पारी खेली। उनके इस शतकीय पारी के दम पर डरहम ने जीत के साथ वनडे कप के सफर का आगाज किया। डरहम ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। उसने 257 रन का लक्ष्य 50वें ओवर की पहली गेंद पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्टोक्स का यह 10वां लिस्ट ए शतक है। 2014 के बाद से यह डरहम के लिए बेन स्टोक्स का पहला शतक है।

बेन स्टोक्स ने जड़ा शतक

बेन स्टोक्स ने 116 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने ये रन 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जड़ा। स्टोक्स 123 गेंद में 108 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे और अपनी टीम को जिताकर ही लौटे। स्टोक्स ने अपनी पारी से बता दिया कि वह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन फैंस को एंटरटेन करने के लिए अभी भी वह अपनी बल्लेबाजी में दम-खम रखते हैं।

मैच की बात करें तो इससे पहले डर्बीशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 256 रन का स्कोर खड़ा किया। डर्बीशायर की ओर से मार्टिन एंडरसन ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 118 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 112 रन की पारी खेली। इसके अलावा ब्रूक गेस्ट ने 48 रन की पारी खेली। डरहम की ओर से ल्यूक रॉबिन्सन ने 3 शफीकुल्लाह गफारी ने 2 विकेट चटकाए। बेन स्टोक्स ने 9 ओवर की गेंदबाजी भी की, लेकिन 38 रन खर्च करने के बावजूद वह विकेटलेस रहे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article