क्रिकेट

NZ Champions Trophy Squad: बेन सियर्स चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

Ben Sears Out Of ICC Champions Trophy: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं, जो 19 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट से पहले कीवी टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

Image

बेन सियर्स चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • न्यूजीलैंड की टीम को लगा करारा झटका
  • बेन सियर्स चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

ICC Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले करारा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज बेन सियर्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं, जो 19 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट से पहले कीवी टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सियर्स की जगह पर जैकब डफी को अपनी टीम में शामिल किया है।

एनजेडसी ने बयान में कहा, "कराची में बुधवार को टीम के पहले अभ्यास सत्र के दौरान सियर्स को अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में कुछ दर्द महसूस हुआ और बाद के स्कैन में मामूली चोट का पता चला जिससे उबरने में उन्हें कम से कम दो सप्ताह का समय लग जाएगा।"

बयान के अनुसार, "इस समय सीमा का मतलब है कि सियर्स संभवतः दुबई में भारत के खिलाफ टीम के अंतिम ग्रुप ए मैच के लिए ही उपलब्ध हो पाएंगे और इस कारण उन्हें बाहर करने का फैसला किया गया।"

सियर्स की चोट ने डफी के लिए रास्ता साफ कर दिया है, जो वर्तमान में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए टीम में हैं। न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में ग्रुप ए मैच में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article