हरारे: जिंबाब्वे के 28 वर्षीय सलामी बल्लेबाज बेन कुरेन ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बेन कुरेन ने जीत के लिए मिले 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 130 गेंद में 118 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके जड़े। बेन के अलावा ब्रायन बेनेट ने 48 और कप्तान क्रेग एर्विन ने 69 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की 9 विकेट के अंतर से जीत में अहम भूमिका अदा की।
बेन फैमिली के पहले शतकवीर
बेन कुरेन इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले कुरेन परिवार के पहले सदस्य बन गए हैं। बेन के दो भाई सैम कुरेन और टॉप कुरेन इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। पिता केविम मैलकम कुरेन ने जिंबाब्वे के लिए अपने करियर में 11 एकदिवसीय मैच खेले। उन्होंने जिंबाब्वे का दो विश्व कप साल 1983 और 1987 में प्रतिनिधित्व किया। जिस मैच में कपिल देव ने जिंबाब्वे के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। वो उस मैच में जिंबाब्वे के सदस्य रहे थे। बतौर ऑलराउंडर खेलने वाले केविन मैलकम कुरेन ने 9 विकेट अपने नाम किए और 287 रन बनाए। बल्ले के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 73 रन रहा था।
इंग्लैंड के लिए खेलते हुए शतक नहीं जड़ सके हैं सैम और टॉम
उनके बाद सैम कुरेन और टॉम कुरेन ने इंग्लैंड के प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ी इस दौरान बल्ले से धमाल मचाने के बावजूद एक बार भी 100 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सके। 28 वर्षीय बेन ने करियर के नौवें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की 12वीं पारी में ये कारनामा कर दिखाया है। बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 95 रन रहा है। वहीं टॉम कुरेन एक भी 30 मैच में अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं। नाबाद 47 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
