क्रिकेट

रिजवान, इमाम और आगा को लेकर बड़ा खुलासा, ड्रेसिंग रूम में गलत हरकत के चलते PCB ने भेजा घर

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों और दो कोच को घर वापस भेज दिया था। खबरों के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक जैसे सीनियर खिलाड़ियों को हटाने के पीछे उनके व्यवहार से जुड़ी समस्याएं एक वजह थीं।

Image

इमाम, रिजवान और आगा का व्यवहार खराब। फोटो- एजेंसी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सात खिलाड़ियों और दो कोच को घर वापस भेजने के फैसले से जुड़ी नई-नई बातें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा को घर भेजने के पीछे उनके ड्रेसिंग रूम में कई गई गलत हरकत की वजह बताई गई है। अब तीनों को एक समिति के सामने पेश होना होगा।

विकेटकीपर-बल्लेबाज रिजवान के प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। उन्होंने पिछली चार पारियों में सिर्फ 61 रन बनाए और लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उनके शॉट चुनने के तरीके की भी आलोचना हुई। खेल को समझने के उनके तरीके पर भी सवाल उठे।

आगा से छीन लगी गई कप्तानी

वहीं, लॉर्ड्स में खिंचाव के कारण इमाम ने लॉर्ड्स की दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की। ऐसे में बल्लेबाजी न करने उतरने के उनके फैसले पर सवाल उठे और उनकी चोट चर्चा का विषय बन गई। इसके अलावा सलमान अली आगा की कहानी अलग थी। बाबर की गैर-मौजूदगी में उन्होंने पहले टेस्ट में पाकिस्तान की कप्तानी की, लेकिन दूसरे मैच के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और एजबेस्टन टेस्ट से पहले घर भेज दिया गया।

समिति के सामने होना होगा पेश

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, रिजवान और इमाम से जुड़े फैसले सिर्फ उनके प्रदर्शन पर आधारित नहीं थे। खबरों के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम में व्यवहार से जुड़ी समस्याओं पर भी विचार किया गया। अब रिजवान, इमाम और आगा को एक समिति के सामने पेश होना होगा और वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे के दौरान हुई कुछ घटनाओं के संबंध में अपने व्यवहार के बारे में बताना होगा।

हेसन की सिफारिश पर PCB ने लिया एक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड से वापस भेजे गए अन्य खिलाड़ियों को हेसन की सिफारिश पर टीम से हटाया गया था। अंतरिम रेड-बॉल हेड कोच उन कई व्हाइट-बॉल स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को परखना चाहते थे जिनके साथ उन्होंने पहले काम किया था।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो मैच में मिली हार के बाद PCB ने एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले टीम में बड़े बदलाव करने का फैसला किया। टेस्ट कोच सरफराज की जगह व्हाइट बॉल कोच माइक हेसन को तीसरे टेस्ट मैच की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, 7 खिलाड़ियों और दो कोच को वापस पाकिस्तान को भेज दिया गया।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article