बीसीसीआई ने भारतीय विमेंस टीम के लिए साल 2025-26 के सेंट्रल कांट्रैक्ट की घोषणा कर दी। इस बार इस लिस्ट में 21 खिलाड़ियों को जगग मिली है। विमेंस क्रिकेट में विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को सबसे ऊपर ए श्रेणी में रखा गया है। जेमिमा पिछले सायकल में ग्रेड बी में थी। स्नेह राणा को भी ग्रेड सी से बी में प्रमोट गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने तीनों श्रेणियों की रिटेनरशिप फीस की घोषणा नहीं की है। इससे पहले मेंस टीम को ए श्रेणी में पांच करोड़ रूपये, बी में तीन करोड़ और सी में एक करोड़ रूपये दिये जाते थे। महिला क्रिकेट में अब तक रिटेनरशिप फीस 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रूपये थी।

बीसीसीआई का सालाना कांट्रैक्ट लिस्ट
विमेंस क्रिकेट के लिए सेंट्रल कांट्रैक्ट लिस्ट-
ग्रेड ए : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रौड्रिग्स और दीप्ति शर्मा।
ग्रेड बी : रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा
ग्रेड सी : राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरूंधति रेड्डी, श्रीचरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी ।
