क्रिकेट

Asia Cup 2023 India Squad Updates: एशिया कप के लिए कल हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान, नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 6, 2023, 01:42 PM IST

Asia Cup 2023 India Squad Updates: पाकिस्तान और श्रीलंका में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होगा। इसको लेकर बीसीसीआई जल्द ही स्क्वाड का ऐलान कर सकती है। एशिया कप के लिए घोषित होने वाले टीम में दिग्गजों के साथ नए युवाओं को भी मौका दिया जा सकता है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Asia Cup 2023 India Squad Updates: एशिया कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त से होगा और खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। इसमें भारत सहित 6 टीमें उतरेंगी। सभी टीमों की तैयारियां अब अंतिम दौर में है। इस बीच, भारतीय टीम की बात करें तो टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर सकती है। इस टीम में दिग्गजों के साथ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता है।

ऑनलाइन जुड़ सकते हैं कोच-कप्तान

इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप को लेकर बीसीसीआई सोमवार को टीम की घोषणा कर सकती है। इसको लेकर मुंबई में चयन समिति की बैठक होगी। इसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। टीम इंडिया के अर्शदीप सिंह सहित कई युवाओं को मौका दिया जा सकता है।

राहुल और श्रेयस के फिटनेस का इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड को चोटिल श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है। फिटनेट रिपोर्ट आने के बाद बोर्ड टीम की ऐलान कर सकती है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल लगभग फिट को चुके हैं। दोनों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। लेकिन बोर्ड दोनों को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है, क्योंकि भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप होना है।

भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शिखर धवन, रुतुरात गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article