क्रिकेट

Champions Trophy 2025: परिवार को साथ ले जाने के मसले पर नर्म हुआ बीसीसीआई, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दे सकता है ये छूट

बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने के मसले पर नर्मी बरतते हुए छूट दे सकता है। जानिए क्या है बोर्ड की योजना।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

दुबई: भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए दुबई पहुंच चुकी है और नेट्स पर पसीना बहा रही है। पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट में दुबई भारतीय टीम अपने सभी मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद खिलाड़ियों के साथ परिवार के सदस्यों के जाने के नियमों में बदलाव किए थे। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए यूएई पहुंची टीम इंडिया के साथ परिवार के सदस्य नहीं गए। लेकिन अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई ने कुछ मैच के लिए खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने की छूट देने जा रही है।

एक मैच में परिवार रह सकता है साथ

टाइम्स नाउ को बीसीसीआई के सूत्र ने बताया है कि बीसीसीआई भारतीय क्रिकेटरों को चैंपियंस ट्रॉफी के किसी एक मैच के लिए अपने परिवार (माता-पिता/पत्नियों) को साथ ले जाने की अनुमति दे सकता है। हालांकि टीम के बीच सामंजस्य और खिलाड़ियों के बिना किसी व्यवधान के साथ रहने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है- सूत्र का कहना है कि बोर्ड से अनुमति लेने के बाद ही परिवार को साथ ले जाने की छूट दी गई है। खिलाड़ियों को इसके लिए अपनी पसंद के मैच के बारे में बोर्ड को सूचित करना होगा और उसके अनुसार केवल एक मैच के लिए साथ रहने की अनुमति दी जाएगी।

20 फरवरी को टीम इंडिया शुरू करेगी अपना अभियान

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करने जा रही है। भारतीय टीम अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को खेलेगी। टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेलेगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article