क्रिकेट

बहू मयंती लैंगर बनीं बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के लिए परेशानी की वजह, मिला नोटिस

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 30, 2022, 11:02 AM IST

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी को बोर्ड के एथिक्स ऑफिसर ने हितों के टकराव का नोटिस भेजा है। इस मामले की वजह उनकी बहू मयंती लैंगर हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?

Image

रोजर बिन्नी

नई दिल्ली: हाल ही में बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने वाले साल 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को बोर्ड के एथिक्स ऑफिसर विनीत सरन ने कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट (हितों के टकराव) का नोटिस भेजा है। जिसका जवाब उन्हें 20 दिसंबर तक देना है।

बिन्नी के लिए हितों के टकराव की वजह उनकी बहू और जानी मानी स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर बनी हैं। मयंती लैंगर की उनके बेटे रोजर बिन्नी की पत्नी हैं और बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स के साथ बतौर एंकर जुड़ी हैं। मयंती अपनी एंकरिंग के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

बिन्नी के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत संजीव गुप्ता ने की है। गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी का हितों का टकराव है क्योंकि उनकी बहू बीसीसीआई के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स में काम करती हैं। ऐसे में विनीत सरन ने 21 नवंबर, 2022 को बिन्नी के लिए जारी नोटिस में कहा, ‘आपको सूचित किया जाता है कि बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर को बीसीसीआई के नियम 38 (1) (एक) और नियम 38 (2) के उल्लंघन को लेकर शिकायत मिली है, जो आपके हितों के टकराव से जुड़े हैं’।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article