क्रिकेट

एशिया कप से पहले टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ से हुई एक और दिग्गज की छुट्टी, टूटा एक दशक से ज्यादा लंबा नाता

भारतीय क्रिकेट टीम के बैकरूम स्टाफ में एक बड़ा बदलाव हुआ है। एकदशक से टीम इंडिया के साथ काम कर रहे मसाजर राजीव कुमार की छुट्टी हो गई है। बोर्ड ने उनके साथ करार को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

Image

राजीव कुमार और हार्दिक पांड्या (फोटो क्रेडिट Rajeev Kumar Instagram)

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने अपने बैकरूम स्टाफ में बदलाव करते हुए लंबे समय से भारतीय टीम के मालिशिए राजीव कुमार से नाता तोड़ लिया है। राजीव एक दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वह इस साल इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ गए थे लेकिन उन्हें नया अनुबंध नहीं दिया जाएगा। पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और लंबे समय से ‘स्ट्रेंथ’ और अनुकूलन कोच रहे सोहम देसाई को भी बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम के थिंक टैंक के एक प्रभावशाली सदस्य का मानना है कि सहयोगी स्टाफ के राष्ट्रीय टीम के साथ बहुत लंबे समय तक बने रहने से टीम को मिलने वाला लाभ कम होता है। एक विचारधारा यह भी है कि लंबे समय तक सहयोगी स्टाफ के साथ रहने से सभी खिलाड़ियों के साथ एक निश्चित सहजता का स्तर बढ़ जाता है और यह टीम के विकास के लिए हानिकारक है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article