क्रिकेट

सामने आया कारण, इसलिए मुकेश कुमार ने पहनी थी विराट की 18 नंबर जर्सी

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के मैच के दौरान मुकेश कुमार उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उनकी तस्वीर नंबर 18 जर्सी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस इसको लेकर अलग-अलग तरह के अनुमान लगाने लगे थे, लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है।

Image

मुकेश कुमार और विराट कोहली (साभार-X)

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए का मैच ड्रॉ के साथ खत्म हुआ, लेकिन इस मुकाबले में मुकेश कुमार ने खूब सुर्खियां बटोरी। यह तेज गेंदबाज अपनी गेंदबाजी के कारण नहीं बल्कि किसी अन्य कारण से सुर्खियों में थे। दरअसल मुकेश कुमार इस मुकाबले में 18 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे थे, फिर क्या था जैसे ही मुकेश की यह तस्वीर सामने आई एक्स पर पोस्ट वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर कुछ फैंस लिखने लगे कि क्या मुकेश को 18 नंबर की जर्सी दे दी गई है, क्योंकि बीते महीने 12 मई को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद मुकेश 18 नंबर की जर्सी पहनकर सुर्खियों में आए थे। अब इसको लेकर बीसीसीआई के हवाले से सफाई दी गई है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि आखिर क्यों मुकेश कुमार ने विराट की नंबर 18 जर्सी पहनी थी।

इसलिए मुकेश ने पहनी थी 18 नंबर की जर्सी

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि इंडिया ए के लिए कोई फिक्स जर्सी नहीं होती है और न ही इसमें कोई नाम होता है। कोई भी, किसी की भी जर्सी पहन कर उतर सकता है। जर्सी नंबर केवल अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए ही होते हैं। हालांकि, मुकेश कुमार की जर्सी का नंबर 49 है। टेस्ट डेब्यू से मुकेश इसी नंबर की जर्सी पहनते हैं। हालांकि, भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए मुकेश कुमार टीम इंडिया के स्क्वॉड में नहीं है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article