BCCI Annual Contract List: बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए नई वार्षिक अनुबंध सूची तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद भी A+ ग्रेड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (7 करोड़) बरकरार रखने के लिए तैयार है।
सूत्रों ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों बड़े खिलाड़ी हैं और उन्हें वह सम्मान दिया जाएगा जिसके वे हकदार हैं। इसी वजह से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद उनको टॉप ग्रेड में फिर से रखा गया है।
वहीं, खबर है कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 2023-24 चक्र में बीसीसीआई के साथ तीखे मतभेद के बाद केंद्रीय अनुबंध में अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ईशान किशन के बारे में सूत्रों का कहना है, उन्हें अभी भी केंद्रीय अनुबंध में अपनी वापसी के लिए इंतजार करना होगा। उन्होंने मुद्दों को सुलझाने पर काम किया है, लेकिन इतना नहीं कि उन्हें उनकी जगह वापस मिल जाए।
