क्रिकेट

टीम इंडिया की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे उमरान मलिक और कुलदीप सेन, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:06 AM IST

कुलदीप सेन और उमरान मलिक जैसे युवा तेज गेंदबाज टी20 विश्व कप 2022 में शिरकत करने गई टीम इंडिया की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे। वीजा मिलने में देरी होने के बाद बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजने का फैसला किया है।

Image

Umran-Malik-Kuldeep-sen

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के दौरान उमरान मलिक और कुलदीप सेन ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया था। इन दोनों गेंदबाजों को बीसीसीआई ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया की मदद करने के लिए नेट बॉलर के रूप में ऑस्ट्रेलिया भेजने का निर्णय किया था। लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे। ऐसा वीजा मिलने में हो रही देरी की वजह से हुआ है।

वीजा मिलने में हुई देरी ने रोके उमरान और कुलदीप के रास्ते

जम्मू-कश्मीर के उमरान मलिक, मध्यप्रदेश के कुलदीप सेन को चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजने की योजना बनाई थी। भारतीय टीम मुंबई से पर्थ रवाना हुई थी जहां उसे दो अभ्यास मैच खेलने थे। सकारिया और चौधरी के पास पहले से ही ऑस्ट्रेलिया का वीजा था। दोनों खिलाड़ी एक्सचेंज कार्यक्रम में शामिल थे। इसलिए वो भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए। लेकिन उमरान और कुलदीप वीजा नहीं होने की वजह से टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके। बीसीसीआई ने बाद में इन दोनों खिलाड़ियों के लिए वीजा का आवेदन दिया।

बीसीसीआई ने अब किया दोनों को नहीं भेजने का फैसलाअब पता चला है कि उमरान मलिक औक कुलदीप सेन को अबतक वीजा नहीं मिल सका है। ऐसे में बीसीसीआई ने इन दोनों गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजने का फैसला किया है क्योंकि मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर वहां रवाना होंगे। मलिक और सेन को वीजा मिलने में देरी इस वजह से हुई क्योंकि दोनों का नाम 15 सदस्यीय टीम में नहीं था ना ही उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया था।

मुख्य दल या रिजर्व में शामिल खिलाड़ियों को मिलता है जल्दी वीजा

आईसीसी के नियमों के मुताबित जो खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं या रिजर्व खिलाड़ियों में जिन्हें जगह मिली है उन्हें वीजा जल्दी मिलेगा। लेकिन नेट गेंदबाजों के साथ ऐसा नहीं होता है। 15 सदस्यीय टीम के अलावा टीम में मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को शुरुआत में रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में टीम में जगह मिली थी। अब दीपक चाहर चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम के साथ मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को जोड़ा गया है ये सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं।

कुलदीप सेन और उमरान मलिक ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की आस में मुंबई में टीम होटल में पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे। ऐसे में बोर्ड के ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजने के निर्णय के बाद दोनों को रिलीज कर दिया गया है। दोनों ही खिलाड़ी अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article