क्रिकेट

IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद सख्त बीसीसीआई, सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर हो सकती है चर्चा

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलने के बाद बीसीसीआई टीम के प्रदर्शन से नाखुश है और जल्द इसको लेकर विचार कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चा की जा सकती है जिसमें विराट, रोहित और जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Image

भारतीय टीम (साभार-BCCI)

IND vs NZ: न्यूजीलैंड, भारत को उसकी सरजमीं पर 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराने वाली पहली टीम बन गई। न्यूजीलैंड ने वो कारनामा कर दिखाया जो आज से पहले कोई भी टीम नहीं कर पाई। ऐसे में इस हार पर बीसीसीआई सख्त नजर आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खफा है और उनके भविष्य पर चर्चा की जा सकती है।

सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर चर्चा

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई विराट, रोहित, और जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट में फ्यूचर पर विचार करने के मूड में है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहती है तो ऑस्ट्रेलिया बनाम सीरीज इन खिलाड़ियों के लिए आखिरी सीरीज हो सकती है।

हालांकि, इन सब चीजों पर चर्चा अनौपचारिक होगी क्योंकि भारत 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगा जहां वह 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिलहाल इस दौरे के लिए टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और वही टीम जाएगी जिसकी घोषणा की गई है, लेकिन चयनकर्ता और प्रबंधन सीनियर खिलाड़ियों और उनके प्रदर्शन पर नजर रखेंगे।

WTC FINAL में जाने के लिए जरूरी ऑस्ट्रेलिया दौरान्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की डगर मुश्किल हो गई है। इस सायकल में बचे 5 मैच में अब टीम को कम से कम 4 मैच में जीत दर्ज करनी है जबकि एक मैच ड्रॉ करना है। इसका मतलब साफ है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित एंड कंपनी एक भी बार अफोर्ड नहीं कर सकती।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article