क्रिकेट

India Women Squad: एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, चोटिल श्रेयंका पाटिल को मिली जगह

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर भारतीय टीम बाहर हो गई। इसके बाद बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में श्रेयंका पाटिल की वापसी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रेयंका चोटिल हो गईं थीं। हालांकि, उनका खेलना उनकी फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा।

Image

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम में कोई बड़ा बदलाव न करते हुए सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है। एशियन गेम्स जापान जापान के आइची-नागोया में आयोजित किया जाएगा।

BCCI की सीनियर महिला चयन समिति ने स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जैसी दिग्गज चौकड़ी को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा युवा नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़ जैसी युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया है।

भारत है डिफेंडिंग चैंपियन

भारतीय महिला टीम ने पिछले एशियाई खेलों में चीन के हांगझोउ में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रन से मात देकर गोल्ड पर कब्जा जमाया था। इस बार वह डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में उतरेगी।

पिछले फाइनल का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 46 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रनों की शानदार पारियां खेली थीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 97 रन पर ही समेट दिया था।

टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे मुकाबले-

एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम को टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट स्टेज में एंट्री मिलेगी। क्योंकि ICC रैंकिंग में भारत टॉप टीमों में शामिल है। पिछली बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम का मुख्य मुकाबला पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी एशियाई टीमों से होने की उम्मीद है। 21 सिंतबर को भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी।

2026 एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम:-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल *, राधा यादव, नंदनी शर्मा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article