क्रिकेट

India squad for Tour of Zimbawe Announced Today: जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भारत को मिला नया टी20 कप्तान

BCCI Announce Team India for Zimbawe Tour: बीसीसीआई ने जिंबाब्वे के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2024 में धमाल मचाने वाले युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

Image

शुभमन गिल

KEY HIGHLIGHTS
  • जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान
  • पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल होंगे कप्तान
  • आईपीएल 2024 में धमाल मचाने वाले युवा खिलाड़ियों को मिला है मौका

Team India Squad for T20 Series Against Zimbabwe In Hindi:बीसीसीआई ने जिंबाब्वे के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया को जिंबाब्वे में खेली जाने वाली सीरीज के लिए नया कप्तान मिला है। शुभमन गिल टीम इंडिया के जिंबाब्वे के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के लिए कप्तान होंगे। आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। टीम में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को भी जगह दी गई है। अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, रियान पराग और तुषार देशपांडे को पहली बार टी20 टीम में मौका मिला है। पांच मैच की सीरीज का 6 से 14 जुलाई के बीच जिंबाब्वे की राजधानी हरारे में खेले जाएंगे। भारतीय टीम टी20 विश्व की समाप्ति के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में जिंबाब्वे के लिए रवाना हो जाएगी।

युवा और सीनियर खिलाड़ियों का है मिश्रण

अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को टीम में मिश्रण है। टीम में शामिल किए गए संजू सैमसन, खलील अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार, यशस्वी जायसवाल पहले टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। कप्तान शुभमन गिल तो तीनों फॉर्मेट की टीमों का हिस्सा है। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बल्ले से धमाल मचाने वाले अभिषेक शर्मा को मौका मिला है। वहीं सीजन के इमर्जिंग प्लेयर चुने गए नीतीश रेड्डी भी भारतीय टीम में जगह हासिल करन में सफल हुए। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बल्ले से धमाल मचाने वाले रियान पराग को भी टीम इंडिया में जगह मिली है। हालिया दौर में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले पराग पूर्वोत्तर भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं।

ऐसी है जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article