क्रिकेट

एक मैच का बैन लगाना चाहिए, बिना मांगे पाकिस्तान क्रिकेटर ने वैभव को सुना दी सजा

वैभव सूर्यवंशी को लेकर पड़ोसी मुल्क के क्रिकेटर ने बड़ी मांग कर दी है। श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ हुए धक्का-मुक्की के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने उन पर एक मैच का बैन लगाने की मांग कर दी।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)

आईपीएल में अपने चौके और छक्कों से धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों में रहने की वजह थोड़ी अलग है। इस बार वह अपने खेल नहीं बल्कि व्यव्हार को लेकर निशाने पर हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में वैभव और श्रीलंकाई गेंदबाज विशेन हलाम्बेज के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वैभव को लेकर क्रिकेट जगत दो खेमों में बंट गया। कोई वैभव का समर्थन कर रहा है तो दूसरा पक्ष वैभव की गलती मान रहा है।

इस बीच बिना मांगे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से इस 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए एक सलाह आई है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर सजा की मांग कर दी। बासित अली ने अपने यूट्यूब पर वैभव सूर्यवंशी के इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'टीम मैनेजमेंट और कोच को उन पर एक मैच का बैन लगा देना चाहिए। इससे उसे सबक मिलेगी और वो भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएगा।

बासित यहीं नहीं रुके उन्होंने वैभव को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह पहली दफा नहीं है जब उसने इस तरह की हरकत की है। अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भी वैभव और पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा के बीच कहा-सुनी हो गई थी। इस मुकाबले में वैभव ने आउट होने के बाद अली रजा को अपने जूते की ओर दिखाते हुए ईशारा किया था।

भारत की हो रही है बदनामी

बासित अली ने आगे कहा 'इस घटना से वैभव की बदनामी हो रही है। भारत की बदनामी हो रही है। बासित अली ने कहा कि अगर अब भी इस बच्चे को नहीं बताया गया कि क्रिकेट से बड़े आप ना बनें। इसे अभी ठंडा कर दें, नहीं तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। बासित अली अकेले नहीं हैं, जिन्होंने वैभव पर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी इस पर बोलते हुए कहा कि उन्हें अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article