क्रिकेट

AFG vs BAN: बांग्लादेश की जीत ने बढ़ाया एशिया कप में सुपर-फोर का रोमांच, आखिरी मुकाबले से होगा फैसला

AFG vs BAN: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराकर अपने सुपर-फोर में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है। इस मुकाबले के बाद ग्रुप बी में सुपर-फोर की रेस मजेदार हो गई है और अब आखिरी मुकाबले में यह तय होगा कि इस ग्रुप से कौन सी दो टीम आगे जाएगी।

Image

अफगानिस्तान और बांग्लादेश (साभार-ACC)

AFG vs BAN: एशिया कप के 9वें मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-फोर की रेस में रोमांच ला दिया है। अफगानिसतान के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य था, लेकिन बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के दम पर राशिद एंड कंपनी निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने यह मुकाबला 8 रन से जीत लिया है। पहला मौका है जब बांग्लादेश ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अफगानिस्तान को घर से बाहर हराया है। इस जीत के बाद बांग्लादेश के भी 4 प्वाइंट हो गए हैं सुपर-फोर में पहुंचने की उसकी उम्मीद अब भी जिंदा है। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। इससे पहले बांग्लादेश ने तंजीद हसन की 52 रन की पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे।

रोमांचक हुई सुपर-फोर की रेस

अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की इस जीत के बाद सुपर-फोर की दौड़ रोमांचक हो गई है। बांग्लादेश के अब 3 मैच में दो जीत के साथ 4 अंक हो गए हैं। श्रीलंका पहले ही दो मुकाबला जीतकर अच्छे रन-रेट के साथ टॉप पर है। ऐसे में ग्रुप बी से सुपर-फोर में जाने वाली दो टीम कौन होगी, इसका फैसला ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले के बाद तय होगा।

ग्रुप बी का आखिरी मुकाबला 18 सितंबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में अगर अफगानिस्तान की टीम जीत जाती है तो वह बेहतर नेट रन-रेट के कारण श्रीलंका के साथ सुपर-फोर में पहुंच जाएगी और बांग्लादेश की टीम 4 अंक लाकर भी एशिया कप से बाहर हो जाएगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article