BAN vs SA World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकाई खिलाड़ी धमाकेदार प्रदर्शन कर सकती है। दक्षिण अफ्रीका को 4 मैचों में से सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि बांग्लादेश की टीम को 4 मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम 2 अंक के साथ छठे नंबर पर है।
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (Bangladesh vs South Africa World Cup Match Date)
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मुकाबला 24 अक्टूबर, 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (Bangladesh vs South Africa World Cup Match Venue)
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मुकाबला? (Bangladesh vs South Africa World Cup Match Timing)
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (Bangladesh vs South Africa World Cup 2023 Live Telecast On TV)
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Bangladesh vs South Africa World Cup Match Online Live Streaming)
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
