क्रिकेट

BAN vs NED Highlights: नीदरलैंड्स के खिलाफ बांग्लादेश की जीत की हैट्रिक, सुपर-8 की रेस में बरकरार

BAN vs NED Highlights: किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को 25 रन से हराया। टीम की यह टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ टीम सुपर-8 की रेस में बरकरार है।

Image

शाकिब अल हसन। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को 25 रन से हराया।
  • किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में खेला गया रोमांचक मुकाबला।
  • शाकिब अल हसन ने खेली अर्धशतकीय पारी।

BAN vs NED Highlights: शाकिब अल हसन की अर्धशतकीय पारी और रिशाद हुसैन की घातक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने एक और जीत हासिल। टीम की यह टी20 वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले में दूसरी जीत है, जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार तीसरी और ओवरऑल चौथी जीत है। इससे पहले टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली थी। बांग्लादेश की टीम 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर बरकरार है। इसी जीत के साथ टीम सुपर-8 की रेस में बरकरार है।

किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम ने नीदरलैंड्स को 160 का लक्ष्स दिया। जवाब में खेलने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना सकी।

शाकिब ने खेली अर्धशतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 25 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। शाकिब अल हसन का ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल टीम को 150 के पार पहुंचाया। उन्होंने 46 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 64 रन की नाबाद पारी खेली। तंजीद हसन ने 26 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वहीं, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। लिटन दास भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 2 गेंदों पर महज एक रन बनाकर आउट हो गए। महमूदुल्लाह ने 21 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेली। नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए।

नीदरलैंड्स की खराब शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में ही टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। विक्रमजीत सिंह ने टीम ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वे ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए। उन्होंने 16 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। बास डी लीडे खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 22 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे 33 रन बनाए। बांग्लादेश के रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article