क्रिकेट

BAN vs IRE Highlights: बांग्लादेश ने आयरलैंड को पारी और 47 रन से हराया

BAN vs IRE Highlights: बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की है। दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने आयरलैंड को पारी और 47 रन से पटखनी दी।

Image

बांग्लादेश और आयरलैंड (साभार-ICC)

सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय (171 रन) और कप्तान नजमुल हुसैन शांटो (100 रन) के शतकों की बदौलत बांग्लादेश ने शुक्रवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 47 रन से हरा दिया। जॉय के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और शांटो के सैकड़े की बदौलत बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 587 रन के स्कोर पर पहली पारी घोषित की। आयरलैंड पहली पारी में 286 रन पर ढेर हो गया।

बांग्लादेश को दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए उतारने के लिए के लिए आयरलैंड को 301 रन बनाने थे। लेकिन आयरलैंड की टीम चौथे दिन दूसरे सत्र में दूसरी पारी में 254 रन पर आउट हो गई जिसमें उसके लिए एंडी मैकब्राइन ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। आयरलैंड ने पहली पारी में कप्तान एंडी बालबर्नी के शून्य पर आउट होने के बाद पॉल स्ट्रिलिंग और कैड कारमाइकल के अर्धशतकों से पहली पारी में 286 रन बनाए। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट अगले बुधवार से ढाका में शुरू होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article