क्रिकेट

Bangladesh New ODI Captain: बांग्लादेश ने किया वनडे टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान, जानिए किसके हाथ आई कमान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साल 2027 में आयोजित होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे टीम के नए कप्तान का नाम का ऐलान कर दिया है। जानिए किसके हाथ में आई टीम की कमान?

Image

लिटन दास (फोटो क्रेडिट AI Generated)

ढाका:

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साल 2027 में आयोजित होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर वनडे टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान किया है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है वो मेहदी हसन मिराज की जगह लेंगे। मिराज जून 2025 से वनडे टीम की कमान संभाल रहे थे लेकिन जिंबाब्वे के खिलाफ इसी महीने तीन मैच की सीरीज में 1-2 के अंतर से हार के बाद उन्हें कप्तानी से हटाने का निर्णय लिया गया। मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश को खेले 20 वनडे मैच में से 10 में जीत मिली और 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा।

वनडे टीम के रह चुके हैं कार्यवाहक कप्तान

लिटन दास पहले से ही बांग्लादेश की टी20 टीम की कमान संभला रहे हैं और अब वनडे टीम की कमान भी उनके हाथों में आ गई है। वो वनडे टीम की कमान कार्यवाहक कप्तान के रूप में संभाल चुके हैं। इस दौरान 7 मैच में से 3 में बांग्लादेश को जीत मिली थी। कुल मिलाकर सीमित ओवरों के फॉर्मेट में बांग्लादेश का एक कप्तान हो चुका है।

ऐसा रहा है टी20 कप्तानी में प्रदर्शन

लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश का टी20 में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उनकी कप्तानी में खेले 31 मैच में से बांग्लादेश को 16 में जीत और 14 मैच में हार मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। उनके कार्यकाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की टीम का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप भी शामिल रहा है।

शानदार रहा है वनडे करियर

31 वर्षीय लिटन दास का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अबतक खेले 104 मैच की 103 पारी में उन्होंने 30.84 के औसत से 2869 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। 176 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article