क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Najmul Hossain Shanto vs Scott Edwards: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 27वें मुकाबले में बांग्लादेश का सानमा नीदरलैंड से होगा। इस मुकाबले में नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी टीम में बांग्लादेश और की स्कॉट एडवर्ड्स कप्तानी में नीदरलैंड्स टीम उतरी।

Image

बांग्लादेश और नीदरलैंड्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter

who won the toss today, BAN vs NED, Bangladesh vs Netherlands Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (13 मई 2024) को बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। बांग्लादेश की टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें टीम को एक मुकाबले में जीत, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। वहीं, नीदरलैंड्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं। टीम को एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर है। वहीं, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स टीम के बीच कुल 4 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें बांग्लादेश का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम को 4 में से 3 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि नीदरलैंड्स की टीम को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है।

किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका। आधे घंटे की विलंब से टॉस हुआ।

बांग्लादेश-नीदरलैंड्स टॉस टाइम (BAN vs NED Match Toss Time)

- 8.00 PM (बारिश के कारण टॉस तय समय से आधे घंटे की देरी से हुआ।)

बांग्लादेश-नीदरलैंड्स स्टेडियम (BAN vs NED Match Venue)

- अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन

नीदरलैंड्स की प्लेइंग-11 (Netherlands Playing-11)

माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)

तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिट्टन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

बांग्लादेश का स्क्वॉड ( Bangladesh Squads)

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

नीदरलैंड्स का स्क्वॉड (Netherlands Squads)

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, काइल क्लेन, लोगन वैन बीक, मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, साकिब जुल्फिकार, साइब्रांड एंजेलब्रेच, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंगमा, वेस्ले बर्रेसी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article