क्रिकेट

BAN vs AFG: बांग्लादेश के खिलाफ इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी, वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का हुआ ऐलान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 19, 2023, 11:54 AM IST

BAN vs AFG: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरुआत 5 जुलाई से होगी। तीनों मैच चटगांव में खेले जाएंगे। इसको लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। अब धाकड़ गेंदबाजी की टीम में वापसी हुई है।

Image

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी। (फोटो- राशिद खान के इंस्टाग्राम से)

BAN vs AFG: एकमात्र टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हार झेलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बदलाव के साथ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। अगले महीने 5 जुलाई से शुरू होने वाले वनडे सीरीज को लेकर बोर्ड ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के धाकड़ गेंदबाज राशिद खान की भी वापसी हो गई है। टेस्ट सीरीज के दौरान वे टीम में शामिल नहीं थे। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 14 से 18 जून के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान टीम को 546 रन से हराया था।

वनडे के सभी मैच एक ही स्टेडियम में

बाग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 5 जुलाई को चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 8 जुलाई को और 11 जुलाई को सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। ये दोनों मैच भी चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये सभी मैच सुबह 10.30 बजे से खेले जाएंगे।

10 रिजर्व खिलाड़ियों का भी हुआ चयन

इस साल के अंत में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। उसको ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बांग्लादेश दौरे पर 10 बैकअप रिजर्व खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है। यह खिलाड़ी वनडे मैच के अलावा वनडे वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व के रूप में होंगे। इसमें नवीन उल हक, करीम जनत सहित 10 खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

अफगान स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, राशिद खान, मोहम्मद नबी, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद सलीम, सैयद शिरजाद, अब्दुल रहमान, शाहिदुल्ला, जिया रहमान, वफादार मोमंद।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article