क्रिकेट

WI vs IND: विंडीज के खिलाफ हार्दिक संभालेंगे कमान, कई सीनियर खिलाड़ी टी20 टीम से होंगे बाहर: रिपोर्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 19, 2023, 10:15 AM IST

WI vs IND, Hardik Pandya: भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 10 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, विंडीज के खिलाफ हार्दिक पंड्या एक बार फिर टी20 टीम की कमान संभालेंगे।

Image

हार्दिक पंड्या। (फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर से)

Photo : Twitter

WI vs IND, Hardik Pandya: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से 10 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट मुकाबले से सीरीज की शुरुआत होगी। सीरीज में पहले दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी। इसके बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका आगाज 3 अगस्त से होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार वेस्टइंडीज दौरे पर दो भारतीय कप्तानों होंगे। टीम के नियमित कप्तान टेस्ट और वनडे सीरीज के दौर कप्तानी करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या टी20 टीम की कमान संभालेंगे।

कई सीनियर खिलाड़ियों को मौका नहीं

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, विंडीज दौरे पर हार्दिक पंड्या की नेतृत्व में टीम इंडिया की टी20 टीम उतरेंगी। इस दौरान सीनियर खिलाड़ियसों के नाम का उल्लेख नहीं है। बता दें कि टीम के कुछ ऐसे दिग्गज हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से एक भी टी20 मैच नहीं खेले हैं। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और मोहम्मद शमी जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों का नाम शामिल है। हार्दिक पंड्या को टी20 टीम का आधिकारिक कप्तान नामित नहीं किया गया है, लेकिन उनके नाम पर जल्द मुहर लगने की उम्मीद है।

युवा खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी विंडीज दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स की ओर से शानदार पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए जिताऊ पारी खेलने वाले रिंकू सिंह डेब्यू कर सकते हैं। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 5वें नंबर पर रहे। यशस्वी ने एक शतक और 5 अर्धशतक जमाए थे। इसके अलावा रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 149.52 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 9वें नंबर पर रहे। उन्होंने पूरे सीजन में 4 अर्धशतक जमाए थे।

हार्दिक 11 मैचों में कर चुके हैं कप्तानी

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पंड्या को पिछले साल पहली बार टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। वे 2022 से अभी तक कुल 11 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान हार्दिक की कप्तानी में 8 जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा था। उनके कप्तानी में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 77.27 है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article