क्रिकेट

Oliver Whitehouse: 12 साल के बच्चे का डबल धमाल, 6 गेंद पर 6 विकेट लेकर रच दिया इतिहास

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 19, 2023, 09:08 AM IST

Oliver Whitehouse: क्रिकेट जगत में रिकॉर्ड बनना और टूटना अब आम हो चुका है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड 12 साल के बच्चे ने अपने नाम किया। इंग्लैंड में ब्रूम्सग्रोव क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए ओलिवर व्हाइटहाउस ने एक ओवर में डबल हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया।

Image

ओलिवर व्हाइटहाउट। (फोटो- ब्रूम्सग्रोव क्रिकेट क्लब के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Oliver Whitehouse: हर गेंदबाज का सपना होता है कि वह अपनी टीम के लिए कुछ अलग करे। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी एक ओवर में डबल धमाल कर अपनी टीम जीत दिलाता है उस मजा ही कुछ और है। इंग्लैंड में खेले जा रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐसा ही अनोखा रिकॉर्ड बना है। इंग्लैंड के 12 साल के स्पिन गेंदबाज ओलिवर व्हाइटहाउस ने एक ही ओवर में डबल हैट्रिक लेकर अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इसके बाद टीम के कप्तान जायडेन लेविट ने बीबीसी को दिए एक बयान में कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसने क्या कारनामा किया है। एक ओवर में डबल हैट्रिक हासिल कर बिल्कुल आश्चर्यजनक है। यह एक अद्भुत प्रयास है।

ओलिवर ने हर गेंद पर चटकाए विकेट

हावर्ड ब्राजील मेमोरियल ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में 12 साल के ओलिवर व्हाइटहाउस ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। ओलिवर ने कुकहिल क्रिकेट क्लब के सामने कुल 12 गेंद यानी दो ओवर डाले, लेकिन बिना रन दिए उन्होंने 8 विकेट चटकाए। इस दौरान एक ओवर में बिना रन दिए उन्होंने छह गेंदों पर डबल हैट्रिक पूरी की।

ओलिवर की टीम को मिली बड़ी जीत

ओलिवर व्हाइटहाउस की टीम ब्रूम्सग्रोव क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। इस दौरान ओलिवर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना कर सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। इस दौरान मैच में एक्स्ट्रा 59 रन मिले। इस दौरान कुकहिल क्रिकेट क्लब के इसहाक डफ सिर्फ विकेट लने में सफल रहे। जवाब में खेलने उतरी कुकहिल क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवर में 51 रन ढेर हो गई। इसके साथ ही ब्रूम्सग्रोव क्रिकेट क्लब ने कुकहिल टीम को 153 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की।

(रॉयटर्स इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article