क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल, बाबर-रिजवान और शाहीन पर गिरी गाज

Pakistan Squad for New Zealand Tour: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। इसमें टी20 टीम में खास तौर पर बड़ा बदलाव किया गया है। वहीं बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की छुट्टी हो गई है।

Image

बाबर आजम (फोटो- AP)

Pakistan Squad for New Zealand Tour: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 और वनडे टीमों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कप्तान मोहम्मद रिजवान और पूर्व कप्तान बाबर आजम को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। रिजवान की जगह सलमान अली आगा को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि शादाब खान को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

टी20 टीम में बड़े बदलाव

पाकिस्तान की टी20 टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। हालांकि, रिजवान और बाबर आजम को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ को भी टी20 टीम में जगह नहीं मिली है।

वनडे टीम में बाबर रिजवान को बरकरार रखा गया

हालांकि रिजवान को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है, लेकिन उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाए रखा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद, चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। बाबर आजम को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है, लेकिन बल्लेबाज सऊद शकील और कामरान गुलाम को बाहर कर दिया गया है।

चोटिल खिलाड़ियों की वापसी नहीं

पाकिस्तान टीम अभी भी अपने सलामी बल्लेबाज सैम अयूब के बिना खेलेगी, जो टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं। इसके अलावा, फखर जमां भी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में लगी चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम

पाकिस्तान टीम 16 मार्च से न्यूजीलैंड में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलेगी। यह दौरा दोनों टीमों के लिए अगले वर्ष होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

पाकिस्तान की टीमें:

वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सुफयान मुकीम, तय्यब ताहिर।

टी20 टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम, उस्मान खान।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article