क्रिकेट

IND vs PAK: टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में बाबर आजम ने फिर टेके घुटने, हार्दिक पांड्या ने किया शिकार [VIDEO]

Babar Azam vs India: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम ने भारतीय टीम के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में एक बार फिर घुटने टेक दिए और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। आइए जानते हैं बाबर का टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड?

Image

बाबर आजम

Photo : AP

दुबई: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम ने भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इमाम उल हक के साथ पाकिस्तान की पारी की शुरुआत करने उतरे बाबर ने कुछ अच्छे शॉट खेले और टीम को बगैर किसी नुकसान के 41 रन तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या ने उन्हें ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर ड्राइव करने के लिए मजबूर किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर केएल राहुल के दस्तानों में समा गई और बाबर को 23(26) रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा। बाबर ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके जड़े।

भारत के खिलाफ 9 वनडे में जड़ सके एक अर्धशतक

वनडे क्रिकेट में बाबर की टीम इंडिया के खिलाफ नाकाम की ये पहला किस्सा नहीं है। इससे पहले भी वो कई बार अच्छी शुरुआत करने बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। बाबर भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में 9 मैच की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.12 के औसत और 76.26 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बना सके हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। ये पारी बाबर ने साल 2023 के विश्व कप के दौरान अहमदाबाद में खेली थी। भारत के खिलाफ बाबर 8, 46, 47, 9, 48, 10, 50 और 23 रन बना सके। तीन बार बाबर अर्धशतक के करीब पहुंचे लेकिन इन पारियों को बड़ा नहीं कर सके।

बड़े मैच में खामोश रहता है बाबर का बल्ला

बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से की जाती है। विराट का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ महा-मुकाबले में जमकर चलता है लेकिन बाबर टी20 विश्व कप 2021 की पारी को छोड़कर अधिकांश बार इस कसौटी पर अपनी काबीलियत साबित करने में नाकाम रहे हैं। बड़े मुकाबलों में बाबर का बिखरना आम बात है। छोटी टीमों के खिलाफ बड़ी और रिकॉर्ड तोड़ पारियां खेलने की वजह से उनकी लगातार आलोचना भी होती है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article