क्रिकेट

बाबर और रिजवान की बढ़ी मुश्किलें, एशिया कप से बाहर होने के बाद अब हुआ डिमोशन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले एशिया कप टीम में दोनों को जगह नहीं मिली और अब कांट्रैक्ट में भी दोनों को नुकसान हुआ है।

Image

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम (साभार-ICC)

पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले दोनों बल्लेबाजों को एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली और फिर उन्हें सेंट्रल कांट्रैक्ट में भी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ियों की जो सूची जारी की है, उसमें पूर्व कप्तान बाबर आजम और वर्तमान वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान को एक पायदान नीचे श्रेणी 'बी' में रखा गया है। पीसीबी को असल में कोई भी क्रिकेटर एलीट श्रेणी में शामिल होने लायक नहीं लगा और उसने 30 खिलाड़ियों को श्रेणी 'बी', 'सी' और 'डी' में रखा है। केंद्रीय अनुबंध एक जुलाई से प्रभावी माना जाएगा।

पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

श्रेणी बी (10 खिलाड़ी): अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी।

श्रेणी सी (10 खिलाड़ी): अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान और सऊद शकील।

श्रेणी डी (10 खिलाड़ी): अहमद दानियाल, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद और सुफयान मोकिम।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article