Australia vs South Africa 1st T20 Live Telecast in India: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज़ रविवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला डार्विन के मैरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज खास होने वाली है, क्योंकि दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।
ऑस्ट्रेलिया का शानदार फॉर्म
ऑस्ट्रेलिया हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे से लौटा है, जहां उन्होंने टी20आई सीरीज में 5-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास चरम पर है। टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल मार्श के हाथों में होगी, जो पिछले कुछ महीनों में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका की नई चुनौती
दक्षिण अफ्रीका भी इस दौरे में मजबूत चुनौती पेश करने के लिए तैयार है। एडन मार्कराम की कप्तानी में प्रोटियाज़ टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीत चुकी है। हालांकि, उनका पिछला टी20 असाइनमेंट जिम्बाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज थी, जहां वे रनर-अप रहे थे।
सीरीज का शेड्यूल (AUS vs SA T20i Series Schedule)
टी20आई सीरीज
पहला टी20आई: 10 अगस्त (रविवार) – मैरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन – दोपहर 2:45 बजे
दूसरा टी20आई: 12 अगस्त (मंगलवार) – मैरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन – दोपहर 2:45 बजे
तीसरा टी20आई: 16 अगस्त (शनिवार) – कैज़लीज़ स्टेडियम, केर्न्स – दोपहर 2:45 बजे
वनडे सीरीज
पहला वनडे: 19 अगस्त (मंगलवार) – कैज़लीज़ स्टेडियम, केर्न्स – रात 10:00 बजे
दूसरा वनडे: 22 अगस्त (शुक्रवार) – ग्रेट बैरियर रीफ़ एरेना, मैकाय – रात 10:00 बजे
तीसरा वनडे: 24 अगस्त (रविवार) – ग्रेट बैरियर रीफ़ एरेना, मैकाय – रात 10:00 बजे
कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका पहला टी20 मैच? (AUS vs SA 1st T20 Date and time)
ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच खेला जा रहा पहला टी20 मैच 10 अगस्त 2025 को दोपहर 2:45 बजे शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका पहला टी20 मैच? (AUS vs SA 1st T20 Venue)
ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच का आयोजन डारविन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।
भारत में टीवी पर कैसे देखें द.अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 लाइव? (AUS vs SA 1st T20 Live Telecast)
ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका पहले टी20 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।
भारत में मोबाइल पर कैसे देखें द.अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 लाइव? (AUS vs SA 1st T20 Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका पहले टी20 मैच को भारत में मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (AUS vs SA T20i Squads)
ऑस्ट्रेलिया टी20आई स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट क्युनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा।
दक्षिण अफ्रीका टी20आई स्क्वॉड: एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना माफाका, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुहान-द्रे प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन, रासी वैन डेर डुसन।
