AUS Vs PAK, Australia vs Pakistan 3rd Test Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मुकाबले का आगाज बुधवार से होगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसीरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा महत्वपूर्ण पाकिस्तान के लिए है। पाकिस्तान टीम सीरीज पहले गंवा चुकी है, लेकिन क्लीन स्वीप से बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, मेजबान ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर क्लीन स्वीप से कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम पाकिस्तान टीम को पर्थ में 360 रन से मात देकर सीरीज में बढ़त हासिल की, जबकि मेलबर्न में खेले गए दूसरे मुकाबले में भी पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से 79 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (AUS vs PAK 3rd Test Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के बीच तीसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से लेकर 07 जनवरी 2024 के बीच खेला जाएगा।
