LIVE

IND Vs SA 2nd Test Day Highlights: केपटाउन के पहले दिन गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले, गिरे कुल 23 विकेट

IND Vs SA  2nd Test Day Highlights: केपटाउन के पहले दिन गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले, गिरे कुल 23 विकेट

IND Vs SA 2nd Test Day Highlights: केपटाउन के पहले दिन गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले, गिरे कुल 23 विकेट

India Vs South Africa IND Vs SA 2nd Test Day Highlights: केपटाउन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की पहली पारी 153 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका अब भी 36 रन दूर है और उसके 7 विकेट सुरक्षित हैं। मार्करम 36 और बेडिंघम 7 रन बनाकर नाबाद हैं। खेल के पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा और कुल 23 विकेट गिरे। इससे पहले टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका के 55 रन के जवाब में केवल 153 रन पर ढेर हो गई है। टीम इंडिया ने आखिरी 6 विकेट बिना कोई रन गंवाए खोए। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर केवल 98 रन की बढ़त हासिल की।

इससे पहले मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 55 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। सिराज ने इस मुकाबले में 15 रन देकर 6 विकेट झटके। सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर पाए। दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए।

Watch Live Cricket Score- India Vs South Africa 2nd Test Match Day 2 Here



JAN 03, 2024 21:16 IST

India vs South Africa Live Score: पहले दिन का खेल खत्म

केपटाउन टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका अब भी 36 रन पीछे है और उसके 7 विकेट बाकी हैं। मार्करम 36 और बेडिंघम 7 रन बनाकर नाबाज हैं।
JAN 03, 2024 20:41 IST

India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका 56 रन पीछे

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 42 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। ये दोनों विकेट मुकेश कुमार ने लिए हैं।
JAN 03, 2024 19:32 IST

India vs South Africa Live Score: टीम इंडिया 153 पर ढेर

टीम इंडिया ने आखिरी दो ओवर में 6 विकेट गंवाए। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के पास 98 रन की बढ़त है।
JAN 03, 2024 19:24 IST

India vs South Africa Live Score: अर्धशतक से चूके विराट

विराट कोहली अर्धशतक बनाने से चूक गए हैं। उन्हें 46 रन के स्कोर पर कगिसो रबाडा ने आउट किया। टीम इंडिया ने 153 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए हैं।
JAN 03, 2024 19:20 IST

India vs South Africa Live Score: लुंगी ने कराई अफ्रीका की वापसी

लुंगी एन्गिडी ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मैच में साउथ अफ्रीका की वापसी करा दी है। इस ओवर में उन्होंने राहुल, जडेजा और बुमराह को आउट किया।
JAN 03, 2024 19:14 IST

India vs South Africa Live Score: भारत की आधी टीम आउट

केएल राहुल 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें एन्गिडी ने विकेटकीपर के हाथो कैच करवाया। 153 रन के स्कोर पर यह टीम इंडिया को 5वां झटका लगा है।
JAN 03, 2024 17:08 IST

India vs South Africa Live Score: टीम इंडिया ने 10 ओवर में ही ली बढ़त

टीम इंडिया ने 10 ओवर में ही बढ़त हासिल कर ली। 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। रोहित 39 और गिल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 03, 2024 16:52 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: 8 ओवर में 50 के पार टीम इंडिया

टीम इंडिया ने 8 ओवर में 50 रन का आंकड़ा छू लिया है। रोहित 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए।
JAN 03, 2024 15:36 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: द.अफ्रीका की पारी 55 रनों पर सिमटी

द.अफ्रीका की पारी 55 रनों पर समाप्त हो गई है। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके हैं।
JAN 03, 2024 15:06 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: सिराज ने डुबाई साउथ अफ्रीका की लुटिया

35 रन के भीतर साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खो दिए हैं। सिराज 6 विकेट ले चुके हैं और उनकी गेंदबाजी का अफ्रीकी बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं है।
JAN 03, 2024 14:51 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: साउथ अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ती जा रही है

34 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवा दिए हैं। सिराज 4 और बुमराह ने 1 विकेट चटकाए हैं।
JAN 03, 2024 14:18 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: सिराज के जादू से मुश्किल में अफ्रीका

मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने पहले सेशन में केवल 15 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के टॉप-4 गेंदबाजों को पवेलियन भेज दिया है। सिराज 3 और बुमराह 1 विकेट ले चुके हैं।
JAN 03, 2024 14:13 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: 11 रन पर साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

सिराज के बाद अब जसप्रीत बुमराह ने भी साउथ अफ्रीका को झटका दिया है। टीम 11 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो चुकी है।
JAN 03, 2024 13:58 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: सिराज की बेहतरीन शुरुआत

मोहम्मद सिराज ने दोनों ओपनिंग बल्लेबाज को आउट कर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई है। एल्गर और मार्करम आउट हो चुके हैं और साउथ अफ्रीका के केवल 8 रन ही बने हैं।
JAN 03, 2024 13:46 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: एडेन मार्करम हुए आउट

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने एडेन मार्करम को 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
JAN 03, 2024 13:35 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: बुमराह ने डाला पहला ओवर

भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की। इस ओवर में उन्होंने 2 रन दिए।
JAN 03, 2024 13:15 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: टॉस हारने के बाद क्या बोले रोहित शर्मा

हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, पिच अच्छी लग रही है। हम उस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने की चुनौती को समझते हैं, लेकिन फिर भी, सीमर्स के लिए पिच में काफी कुछ होगा, इसलिए उम्मीद है कि हम इसका फायदा उठाएंगे। जो हुआ उसे भूलना ज़रूरी है।
JAN 03, 2024 13:09 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार
JAN 03, 2024 13:08 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और केशव महाराज।
JAN 03, 2024 13:06 IST

India Vs South Africa 2nd Test Live Match Score: दो बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

टीम इंडिया इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है। रवींद्र जडेजा और मुकेश कुमार की वापसी हुई है।