क्रिकेट

AUS vs PAK 1st ODI Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

AUS vs PAK 1st ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Australia vs Pakistan 1st ODI Match Playing X1: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Pakistan Cricket Twitter)

Photo : Twitter

AUS vs PAK 1st ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Australia vs Pakistan 1st ODI Match Playing X1: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। यह मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी। इसलिए यह मुकाबला काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में उतरेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम पैट कमिंस की कप्तानी में अपने घर में दम दिखाने उतरेगी। वहीं दोनों टीमों के बीच आंकड़ों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी मजबूत है। 1975 से अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 108 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 70 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि पाकिसतान की टीम ने 34 मुकाबले में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई और तीन मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा है।

AUS vs PAK 1st ODI Match, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान

दिनांक: 04 नवंबर 2024

समय: 9:00 AM

मैदान: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, बाबर आजम, मार्नस लाबुशेन।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जम्पा, शाहीन शाह अफरीदी।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: ग्लेन मैक्सवेल।

उप-कप्तान: मार्कस स्टोइनिस।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, बाबर आजम, सईम अयूब।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जम्पा, शाहीन शाह अफरीदी।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: मिचेल स्टार्क।

उप-कप्तान: शाहीन शाह अफरीदी।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवानए जोश इंग्लिस, ।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, सीन एबॉट, एडम जम्पा, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: जोश इंग्लिस।

उप-कप्तान: पैट कमिंस।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, अराफात मिन्हास, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान, इरफान खान।

(*Disclaimer: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article