क्रिकेट

AUS vs NZ T20 Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के टी20 टीम का ऐलान, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी

Austraila vs New Zealand T20 Match: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फरवरी के अंतिम सप्ताह में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। धाकड़ खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी।

Photo : AP

तीसरा टी20Austraila vs New Zealand T20 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। इस सीरीज के बाद वर्ल्ड चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया एक जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 21 फरवरी से होगा। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (6 फरवरी 2024) को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श सहित अन्य सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बता दें कि अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। टूर्नामेंट का आगाज 01 जून से होगा। वहीं, 29 जून को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

टीम में कमिंस भी शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाने वाले कप्तान पैट कमिंस को कप्तानी न देकर मिचेल मार्श को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 मुकाबले में मिचले मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम उतरेगी। हालांकि, कहा यह जा रहा है कि इस सीरीज के खत्म होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के कप्तान पर फैसला लिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ऐसा का टी20 कार्यक्रम

तारीख कार्यक्रम समय
21 फरवरी पहला टी20 11.40 AM
23 फरवरीदूसरा टी20 11.40 AM
25 फरवरी तीसरा टी205.30 AM

इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article