क्रिकेट

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, इस धाकड़ खिलाड़ी की कप्तानी में उतरेगी टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 7, 2023, 09:17 AM IST

ODI World Cup 2023, Australia team Full Squad: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वनडे वर्ल्ड कप में इस धाकड़ खिलाड़ी की कप्तानी में कंगारुओं की टीम उतरेगी।

Image

ऑस्ट्रेलियाई टीम। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

ODI World Cup 2023, Australia team Full Squad: क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टूर्नामेंट के शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का 5 अक्टूबर से आगाज होगा। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे वर्ल्ड कप में पैट कमिंस की कप्तानी में टीम उतरेगी। टीम में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर सहित कई दिग्गजों को शामिल किया गया है।

स्टार खिलाड़ी को नहीं मिला मौका

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार बल्लेबाज मानर्स लाबुशेन को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले लाबुशेन का टेस्ट करियर काफी अच्छा रहा है। वे अभी तक 43 टेस्ट की 76 पारियों में कुल 3789 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे की बात करें तो उन्होंने अभी तक 30 वनडे खेले हैं और इसमें 847 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 13 विकेट, जबकि वनडे में दो विकेट चटकाए हैं। वनडे टीम में तनवीर संघा और एरोन हार्डी को शामिल किया गया है।

भारत से 3 और द. अफ्रीका से 5 वनडे मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका और भारत से कुल 8 वनडे मैच खेलने के लिए उतरेगी। टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे के अलावा तीन टी20 मुकाबले भी खेलने उतरेगी।ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका दौरा 30 अगस्त से शुरू होगा, जबकि भारतीय दौरा 22 सितंबर से शुरू होगा।ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 वनडे और भारत के खिलाफ 3 वनडे मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। इसको टूर्नामेंट के को वनडे वर्ल्ड कप की तैयार की नजर से देखा जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम

पैट कमिंस(कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविड हेड, जोश इंग्लिश, मिलेश मार्च, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉनर्र एडम जम्पा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article