क्रिकेट

AUS vs AFG T20I SERIES: अफगानिस्तान में महिलाओं के बिगड़ते हालातों के चलते ऑस्ट्रेलिया ने स्थगित की टी20 सीरीज

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 19, 2024, 01:14 PM IST

Australia Postpones T20I Series Against Afghanistan: ऑस्ट्रेलिया ने इसी साल अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ निर्धारित टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये फैसला अफगानिस्तान में महिलाओं के प्रति बर्ताव और उनके बिगड़ते हालातों के चलते लिया है। दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी।

Image

ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान टी20 सीरीज स्थगित हुई (AP)

AUS vs AFG T20I Series Postponed: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच इसी साल होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये फैसला अफगानिस्तान में महिलाओं के बिगड़ते हालातों को देखते हुए उसके विरोध में लिया है। ये टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया में अगस्त 2024 में खेली जानी थी।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के साथ गलत बर्ताव की खबरें लगातार आती रही हैं। तालिबान ने लड़कियों के स्कूल जाने पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ, महिलाओं के विश्वविद्यालयों में प्रवेश पर रोक के साथ-साथ महिलाओं के तमाम जगहों पर काम करने पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है।

इससे पहले इसी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विरोध प्रकट करते हुए 2021 में ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान होबार्ट टेस्ट मैच भी रद्द कर दिया था। वहीं, उसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज भी स्थगित कर दी थी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक ताजा बयान के मुताबिक, "पिछले 12 महीनों में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लगातार ऑस्ट्रेलियाई सरकार से अफगानिस्तान में हालातों पर चर्चाएं की हैं। सरकार का मानना है कि अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चियों की स्थिति बदतर होती जा रही है।"

आपको याद दिला दें कि दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली आईसीसी की पूर्ण सदस्य क्रिकेट टीमों में सिर्फ अफगानिस्तान की महिला टीम ही थी जिसको उसके देश के प्रशासन ने टूर्नामेंट खेलने की इजाजत नहीं दी थी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article