क्रिकेट

IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने के कारण इस गेंदबाज को जाना पड़ा बाहर

IND vs AUS, Josh Hazlewood Injury Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मुकाबले का रोमांचक जारी है। तीसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने लंच ब्रेक तक 49 ओवर में 7 विकेट के नुकसान र 167 रन बना लिए हैं। इस दौरान मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार गेंदबाज चोटिल हो गए और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा।

Image

अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ जोश हेजलवुड। (फोटो-AP)

Photo : AP

IND vs AUS, Josh Hazlewood Injury Updates: आस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को करारा झटका लगा जब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पिंडली में सूजन के कारण मैदान से चले गए और अब उनकी चोट का स्कैन कराया जायेगा। 33 साल के हेजलवुड चौथे दिन एक ही ओवर डाल पाये थे जब उन्हें मैदान से जाना पड़ा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा,‘जोश हेजलवुड ने सुबह वार्मअप के दौरान पिंडली में परेशानी की बात कही थी। उनकी चोट की गंभीरता का पता करने के लिये स्कैन कराया जायेगा।’ हेजलवुड बाजू में खिंचाव के कारण एडीलेड में दूसरे टेस्ट से बाहर रहे थे । उन्होंने गाबा पर मैदान से बाहर जाने से पहले कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और फिजियो निक जोनेस से बात की। हेजलवुड की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने ली जो एडीलेड टेस्ट में आस्ट्रेलियाई एकादश में थे । अगर हेजलवुड नहीं आते हैं तो आस्ट्रेलिया को एक गेंदबाज की कमी खलेगी।

राहुल के अर्धशतक से भारत का स्कोर 165 के पार

केएल राहुल के संयम से भरे अर्धशतक के बावजूद भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को लंच तक छह विकेट 167 रन पर गंवा दिये। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से मिल रही कड़ी चुनौती का डटकर सामना करने वाले राहुल (139 गेंद में 84 रन) और रविंद्र जडेजा (77 गेंद में नाबाद 41 रन) ने छठे विकेट के लिये 67 रन जोड़े। राहुल शतक से वंचित रह गए और नाथन लियोन की गेंद पर पहली स्लिप में स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। जडेजा के साथ नीतिश कुमार रेड्डी सात रन बनाकर लंच के समय क्रीज पर हैं। बारिश के कारण पहले सत्र में खेल में खलल पड़ा था। भारतीय टीम अभी भी 278 रन पीछे है।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article