Australia Cricket Team Changes: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले अपनी वनडे टीम में बदलाव किया है। स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन और पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर एरॉन हार्डी को टीम में शामिल किया गया है। ये बदलाव टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ियों मैट शॉर्ट, मिच ओवेन और लांस मॉरिस के बाहर होने के कारण किए गए हैं। यह तीन मैचों की सीरीज 19 अगस्त से केर्न्स में शुरू होगी।
चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति
मैट शॉर्ट हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियन में खेले गए व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान ट्रेनिंग में साइड इंजरी का शिकार हुए थे और अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज लांस मॉरिस पीठ दर्द से परेशान हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए पर्थ भेज दिया गया है।मिच ओवेन को दूसरे टी20I में हेलमेट पर गेंद लगने के बाद कंक्शन के पोस्ट लक्षण दिखाई दिए। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 12-दिन के कंकशन प्रोटोकॉल के कारण वे टी20 सीरीज का आखिरी मैच और पूरी वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे।
नए खिलाड़ियों की एंट्री
मैथ्यू कुह्नेमन और एरॉन हार्डी पहले से ही क्वींसलैंड में मौजूद थे, जहां वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। सीरीज का तीसरा और निर्णायक टी20 मैच शनिवार को खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत केर्न्स में होगी, जबकि दूसरा और तीसरा वनडे 22 और 24 अगस्त को मैके में आयोजित होगा।
मौजूदा टी20 सीरीज की स्थिति
इस समय चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। तीसरे मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी।
ऑस्ट्रेलिया की नई वनडे टीम
कप्तान: मिचेल मार्श
खिलाड़ी: ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, मार्नस लाबुशेन, एडम ज़ैम्पा।
