क्रिकेट

T20 World Cup 2024, AUS vs ENG Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को दी करारी मात, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस में खेले गए टी20 विश्व के ग्रुप बी के मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच का हाल।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, टी20 विश्व कप 2024

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी 36 रन से मात
  • जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर सका इंग्लैंड
  • हार के बाद अंक तालिका में चौथे पायदान पर खिसकी डिफेंडिंग चैंपियन

AUS vs ENG: साल 2021 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को शनिवार को बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में रन से मात दी। ग्रुप बी के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज डेविड वॉर्नर रहे। उन्होंने 16 गेंद में 39 रन की पारी खेली। कोई भी कंगारू बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका लेकिन सभी ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद जीत के लिए 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बना सकी और 36 रन से मैच गंवा दिया। 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटकने वाले एडम जंपा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अंक तालिका में चौथे पायदान पर खिसका इंग्लैंड

यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत है। वहीं स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इंग्लैंड को दूसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच में एक हार और एक रद्द मुकाबले के बाद उसके खाते में 1 अंक हैं और उसके सुपर-8 राउंड में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है। इस मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में पहले पायदान पर मजबूती के साथ काबिज हो गई है। वहीं इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड और नामीबिया के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई है। ऐसे में आने वाले मैचों में उसे बड़े अंतर से ओमान और नाबीमिया के खिलाफ जीत दर्ज करने का दबाव आ गया है।

सुपर 8 से बाहर होने का मंडरा रहा है इंग्लैंड के ऊपर खतरा

इंग्लैंड की टीम को 13 जून को ओमान और 15 जून को नामीबिया के खिलाफ एंटीगा में भिड़ना है। इन दो मैचों में अगर इंग्लैंड की टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल नहीं हुई तो उसका सफर लीग दौर में ही थम सकता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article