क्रिकेट

AUS vs PAK: मिशेल मार्श नहीं, इनके कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया टीम

AUS vs PAK, Australia Team New Captain: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसका आगाज 4 नवंबर से होगा। इस मुकाबल में पाकिस्तान की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम भी नए कप्तान के साथ उतरेगी।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटाे- Cricket Australia Twitter)

Photo : Twitter

AUS vs PAK, Australia Team New Captain: ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में नया कप्तान होगा, क्योंकि कई मुख्य खिलाड़ी भारत के साथ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी में जुटे हैं। सीरीज के शेड्यूल में टकराव के कारण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने टी20 टीम के लिए नए नेतृत्व का चुनाव किया है। मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस, एडम जम्पा, या मैट शॉर्ट में से किसी को कप्तान बनाया जा सकता है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट खिलाड़ियों, जैसे कि मार्श, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड के न होने से टीम के नए खिलाड़ियों के पास नेतृत्व संभालने का मौका है।

ब्रिस्बेन, सिडनी और होबार्ट में होने वाले मैचों के लिए चुनी गई 13 खिलाड़ियों की टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम का नेतृत्व करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड को अस्थाई कप्तान की नियुक्ति को मंजूरी देनी होगी। टीम के कोच आंद्रे बोरोवेक होंगे, जिन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी इसी तरह की टीम का नेतृत्व किया था। मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और उनके सहायक कोच माइकल डी वेनुटो और डैन वेटोरी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और फिर टेस्ट मैचों पर ध्यान देंगे।

चयन प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, “यह खासतौर पर उत्साहजनक है कि ज़ेवियर, स्पेंसर और नाथन राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं। यह उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का एक और मौका है।” टी20 सीरीज में तेज गेंदबाज ज़ेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन और नाथन एलिस भी शामिल होंगे, जो चोट के कारण यूके दौरे में नहीं खेल पाए थे। स्पेंसर ने हाल ही में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है, जबकि बार्टलेट और एलिस अभी चोट से पूरी तरह उबर रहे हैं।

इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों जैसे कि जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कूपर कोनॉली और सीन एबॉट को मौका मिलेगा, जबकि मैट शॉर्ट और आरोन हार्डी को भी भूमिकाओं में देखा जाएगा। इस टीम में एडम ज़म्पा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड और नाथन एलिस जैसे प्रमुख सफेद गेंद विशेषज्ञ भी रहेंगे, जो पाकिस्तान के खिलाफ टीम का मार्गदर्शन करेंगे। तीन मैचों की यह सीरीज 8 नवंबर से शुरू होगी और 18 नवंबर को समाप्त होगी, जिसके कुछ दिनों बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम भारत के खिलाफ पर्थ में खेलेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम

सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article