क्रिकेट

AUS vs PAK 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने हिसाब किया चुकता, लगातार दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदा, सीरीज पर जमाया कब्जा

AUS vs PAK 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को 13 रन से हराया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया।

Image

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

AUS vs PAK 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में मिली करारी हार का बदला पाकिस्तान से ले लिया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को 13 रन से हराया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा।

सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। टीम ने पाकिस्तान को 148 रन का लक्ष्य दिया। मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान के हारिस राउफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान टीम 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन पर ऑलाउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और एक छक्के की मदद से 222.22 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हारिस राउफ ने आउट किया।
  • जोश इंग्लिस का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको हारिस राउफ ने अपना शिकार बनाया।
  • मैथ्यू शॉर्ट ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने 17 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। उनको अब्बास अफरीदी ने आउट किया।
  • ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 20 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 21 रन बनाए। उनको सुफियान मुकीम ने अपना शिकार बनाया।
  • मार्कस स्टोइनिस भी टीम के लिए बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। उन्होंने 15 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनको सुफियान मुकीम ने आउट किया।
  • टिम डेविड ने 19 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 18 रन बनाए। उनको हारिस राउफ ने आउटकर पवेलियन भेज दिया।
  • जेवियर बार्टलेट बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कुल 9 गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हारिस राउफ ने बोल्ड किया।
  • आरोन हार्डी ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और एक चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। उनको अब्बास अफरीदी ने आउट किया।
  • स्पेंसर जॉनसन अपना खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने एक गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।
  • नाथम एलिस ने 4 गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, एडम जम्पा ने एक गेंद का सामना किया, लेकिन रन नहीं बना सके। हालांकि, वे भी नाबाद रहे।

पाकिस्तान की पारी

  • बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। उन्होंने 3 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जेवियर बार्टलेट ने आउट किया।
  • साहिबजादा फरहान ने 10 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको स्पेंसर जॉनसन ने अपना शिकार बनाया।
  • मोहम्मद रिजवान कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 26 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। उनको स्पेंसर जॉनसन
  • सलमान आगा खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको स्पेंसर जॉनसन ने आउट किया।
  • उस्मान खान ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। उनको स्पेंसर जॉनसन ने आउट किया।
  • अब्बास अफरीदी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दो गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको स्पेंसर जॉनसन ने आउट किया।
शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह बिना खाता खोले आउट हो गए। दोनों एडम जम्पा ने दोनों बोल्ड किया।
  • हारिस रऊफ और सुफियान मुकीम रन आउट हुए। हारिस रऊफ ने 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि सुफियान मुकीम खाता नहीं खोल पाए।
  • इरफान खान ने नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing-11)

    मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेट कीपर/कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन।

    पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)

    साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम।

    ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

    टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस(कप्तान), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

    पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

    अराफात मिन्हास, बाबर आजम , ओमैर यूसुफ, इरफान खान, आगा सलमान, जहांदाद खान, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान(कप्तान), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम।

    Shekhar Jha
    शेखर झाauthor

    शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

    और पढ़ें
    End of Article