क्रिकेट

AUS vs PAK 1st ODI Highlights: कमिंस ने खेली कप्तानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को हराया

AUS vs PAK 1st ODI Match Live Score, Today Match Live Cricket Score Hindi, Australia vs Pakistan Live Telecast, Aaj Ke Match ka Sidha Prasaran: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। मैच में कंगारुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को रोमांचक तरीके से हरा दिया है।

Image

ट्रॉफी के साथ पैट कमिंस और मोहम्मद रिजवान। (फोटो- Pakistan Cricket Twitter)

Photo : Twitter

AUS vs PAK 1st ODI Match Live Score, Today Match Live Cricket Score Hindi, Australia vs Pakistan Live Telecast, Aaj Ke Match ka Sidha Prasaran: मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 204 रन का लक्ष्य दिया।जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 33.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है।

पाकिस्तान की पारी

  • सईम अयूब बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया।
  • अब्दुल्ला शफीक ने 26 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट कराया।
  • बाबर आजम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए। उन्होंने 44 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 37 रन बनाए। उनको एडम जम्पा ने बोल्ड किया।
  • कामरान गुलाम अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको पैट कमिंस ने आउटकर पवेलियन भेजा।
  • सलमान आगा ने कुल 29 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनको सीन एबॉट
  • मोहम्मद रिजवान ने अच्छी पारी खेली, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 71 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। उनको मार्नस लाबुशेन ने आउट किया।
  • शाहीन शाह अफरीदी ने 126.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 19 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। उनको मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया।
  • इरफान खान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वे रन आउट हो गए। उन्होंने 35 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 22 रन बनाकर रन आउट हो गए।
  • हारिस रऊफ खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए। उनको एडम जम्पा ने आउट किया।
  • नसीम शाह ने शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 39 गेंदों पर एक चौका और 4 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। उनको पैट कमिंस ने आउट कर पवेलियन भेजा।
  • मोहम्मद हसनैन ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 4 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

  • मैथ्यू शॉर्ट अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया।
  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नसीम शाह ने इरफान खान के हाथों कैच आउट कराया।
  • स्टीव स्मिथ अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 44 रन बनाए। उनको हारिस राऊफ ने आउट किया।
  • जोश इंग्लिस भी आउट हो गए। वे अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। उन्होंने 42 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया।
  • मार्नस लाबुशेन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 13 गेंदों पर दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हारिस राऊफ ने आउट किया।
  • ग्लेन मैक्सवेल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने एक गेंद का सामना किया और जीरो पर आउट हो गए। उनको हारिस राऊफ ने आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing-11)

मैट शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)

सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, इरफान खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, अराफात मिन्हास, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान, इरफान खान।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article