क्रिकेट

AUS vs PAK 2nd ODI: पैट कमिंस नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ अब इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AUS vs PAK 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Image

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Pakistan Cricket Twitter)

Photo : Twitter

AUS vs PAK 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस तीसरे वनडे और टी20 सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस के साथ मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ इस अंतिम 50-ओवर मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि वे आने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। कमिंस टेस्ट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे, और टी20 के नियमित कप्तान मिशेल मार्श पितृत्व अवकाश पर हैं। पहली बार इंग्लिस वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में कप्तानी करेंगे।

चयनकर्ता प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, "जोश वनडे और टी20 टीम के अहम सदस्य हैं और मैदान पर और मैदान के बाहर एक सम्मानित खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी की है और इस भूमिका में वह मजबूत रणनीतिक समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण लाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि जोश को कप्तानी में मैट शॉर्ट और एडम जम्पा का भी समर्थन मिलेगा, साथ ही सीनियर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस भी उनकी मदद करेंगे। तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और ज़ेवियर बार्टलेट को वनडे टीम में शामिल किया गया है, साथ ही विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस फिलिप भी टीम का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाज लांस मॉरिस, जो हेजलवुड की अनुपस्थिति में मेलबर्न में टीम में शामिल हुए थे, टीम के साथ बने रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एमसीजी में दो विकेट से जीत लिया है। अब सीरीज के बाकी दो मैच 8 नवंबर को एडिलेड और 10 नवंबर को पर्थ में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया का ध्यान टी20 क्रिकेट पर होगा, जिसमें टेस्ट के नियमित खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे, ताकि वे 22 नवंबर से पर्थ में भारत के खिलाफ चुनौतीपूर्ण टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें। तीन मैचों की टी20 सीरीज 14 से 18 नवंबर तक ब्रिस्बेन, सिडनी और होबार्ट में खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान-पहले-दो मैच), जोश इंग्लिस, (कप्तान -तीसरा मैच), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट (केवल तीसरा मैच), कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड (दूसरा मैच केवल), स्पेंसर जॉनसन (केवल तीसरा मैच), मार्नस लाबुशेन (केवल पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, जोश फिलिप (केवल तीसरा मैच), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (केवल पहले दो मैच), मिशेल स्टार्क (केवल पहले दो मैच), मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: जोश इंगलिस (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article