Who Won The Toss Today, AUS vs PAK, Australia vs Pakistan 1st ODI Match Toss Live: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज से रोमांचक मुकाबला की शुरुआत होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान टीम के लिए काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम नए कप्तान मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में उतरेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम पैट कमिंस की कप्तानी में अपने घर में दम दिखाने उतरेगी। वहीं दोनों टीमों के बीच आंकड़ों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी मजबूत है। 1975 से अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 108 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 70 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि पाकिसतान की टीम ने 34 मुकाबले में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई और तीन मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा है।
मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टॉस टाइम (AUS vs PAK 1st ODI Match Toss Time)
- 8:30 AM
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान स्टेडियम (AUS vs PAK 1st ODI Match Venue)
- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing-11)
मैट शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)
सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, इरफान खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस।
पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)
अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, अराफात मिन्हास, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान, इरफान खान।
