AUS vs PAK 2nd T20 Live Streaming: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला ब्रिसबेन गाबा में खेला जाएगा और भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 7-7 ओवर के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए और उसके बाद पाकिस्तान की टीम को 64 रन पर रोक दिया।
पाकिस्तान के पास सीरीज में वापसी करना का आखिरी मौका है। वनडे सीरीज जीतकर पहुंचे पाकिस्तान के बल्ल्बाजों का प्रदर्शन पहले टी20 में अच्छा नहीं रहा। टीम एक वक्त 24 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी।
फॉर्म में लौटे मैक्सवेल
वनडे सीरीज में फॉर्म के लिए तरस रहे ग्लेन मैक्सवेल ने पहले टी20 मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक 43 रन की धमाकेदार पारी खेली। 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से उन्होंने ये रन केवल 19 गेंदों में बनाए। दूसरे टी20 मुकाबले में मैक्सवेल को रोकना पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती होगी।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा (Australia vs Pakistan 2nd T20 Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार (16 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Australia vs Pakistan 2nd T20 Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Australia vs Pakistan 2nd T20 Match Time)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार 1.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 1.00 PM बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Australia vs Pakistan 2nd T20 Match On Tv)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Australia vs Pakistan 2nd T20 Match Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।
