AUS vs ENG Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की राइवलरी किसी से छुपी नहीं है और लाहौर में होने वाले इस मुकाबले में रनों का अंबार देखने को मिल सकता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम इस चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में मोमेंटम की तलाश में होगी। दोनों ही टीम हारकर यहां पहुंची है। इंग्लैंड को भारत के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है तो ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से हार मिली है।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अपनी पूरी ताकत से नहीं उतर पाया है। कप्तान पैट कमिंस सहित जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों के न होने से ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां अच्छा कर पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। यह ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला है और पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पटखनी दी थी।
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टॉस का समय (AUS vs ENG Toss Time)
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच आज के मैच का टॉस 2.00 बजे हो गया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टॉस की जगह (AUS vs ENG Toss Venue)
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच आज का मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड आज का टॉस किसने जीता (AUS vs ENG Toss Win Today)
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच आज का मैच के टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता।
