क्रिकेट

Asia Cup Points Table: सुपर-4 राउंड में कौन कैसे पहुंचेगा

Asia Cup Points Table: एशिया कप 2025 में अब सुपर-4 राउंड के लिए रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम सबसे पहली टीम बनी जो सुपर-4 राउंड में अपना स्थान पक्का करने में सफल रही, उसके बाद पाकिस्तान भी अब यूएई को हराकर सुपर-4 में पहुंच गई है। हालांकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका के लिए अब भी पेंच फंसा हुआ है। यहां हम जानेंगे कि ग्रुप-बी में कौन कैसे अगले राउंड में जगह बना सकता है।

Image

पाकिस्तान भी सुपर-4 राउंड में पहुंचा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2025 में टीमों की ताजा स्थिति
  • अंक तालिका में ग्रुप-बी में फंसा पेंच
  • आज ग्रुप-ए में पाकिस्तान-यूएई का करो या मरो का मैच

Asia Cup Points Table: टी20 क्रिकेट जितना सस्पेंस पैदा करने वाला है, उसके टूर्नामेंट भी वैसे ही फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाले होते हैं, जहां अंतिम क्षणों तक साफ नहीं हो पाता कि कौन सी टीम अगले राउंड में जाएगी और कौन नहीं। एशिया कप 2025 में भी हाल कुछ ऐसा ही है जहां सुपर-4 राउंड की रेस अब कुछ टीमों के लिए बेहद रोमांचक हो चुकी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई को बीती रात मात देकर सुपर-4 राउंड में जगह बना ली है यानी अब रविवार को सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। लेकिन ग्रुप-बी में अब भी कुछ तय नहीं हुआ है।

ग्रुप-ए में टीम इंडिया ने सुपर-4 राउंड में सबसे पहले अपनी जगह सुनिश्चित की और उसके बाद पाकिस्तान अब दूसरे नंबर पर रहते हुए सुपर-4 राउंड में पहुंच गई है। अब सवाल है कि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें कैसे सुपर-4 राउंड में जगह बनाएंगी।क्या कुछ कहती है अंक तालिका और इन तीन टीमों के मौजूदा समीकरण, आइए जानते हैं।

ग्रुप-बी की रोमांचक स्थिति

एशिया कप के ग्रुप बी में इस समय श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश दो क्वालीफिकेशन स्थानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि हांगकांग तीन हार के बाद पहले ही बाहर हो चुका है। बांग्लादेश ने अबू धाबी में अफगानिस्तान पर महत्वपूर्ण जीत के साथ अपनी संभावनाओं को बढ़ावा दिया, जिससे वे श्रीलंका के साथ अंकों में बराबरी पर आ गए हैं। श्रीलंका वर्तमान में दो मैचों में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। बांग्लादेश के भी चार अंक हैं लेकिन उन्होंने अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं। अफगानिस्तान के दो अंकों के साथ, अभी भी श्रीलंका के खिलाफ एक मैच बचा है। वह मुकाबला अब एक वर्चुअल नॉकआउट बन गया है। अगर श्रीलंका जीतता है, तो वह बांग्लादेश के साथ आगे बढ़ेगा। लेकिन अगर अफगानिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन को हराने में सफल रहता है, तो तीनों टीमें चार अंकों पर समाप्त होंगी। उस स्थिति में, नेट रन रेट यह तय करेगा कि कौन सी दो टीमें आगे बढ़ेंगी। यहीं पर बांग्लादेश को खतरा है। उनका नेट रन रेट -0.270 है, जबकि अफगानिस्तान का +2.150 और श्रीलंका का +1.546 है। अगर अफगानिस्तान जीत जाता है, तो बांग्लादेश के चार अंक होने के बावजूद लगभग निश्चित रूप से बाहर हो जाएगा।

Group-B की ताजा अंक तालिका

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
श्रीलंका2204+1.546
बांग्लादेश3214-0.270
अफगानिस्तान2112+2.150
हांगकांग3030-2.151

ग्रुप-ए में क्या है हाल

ग्रुप ए में, भारत ने पहले ही डबल जीत के साथ सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली थी। उन्होंने यूएई और पाकिस्तान को मात दी है। अब शुक्रवार को ओमान के खिलाफ भारत का मैच सिर्फ औपचारिकता होगा क्योंकि ओमान पहले ही बाहर हो चुका है। इसके बाद पाकिस्तान ने तमाम नखरों के बाद आखिरकार यूएई के साथ खेलने के लिए हामी भरी और बुधवार रात दुबई में उन्होंने यूएई को शिकस्त देकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली, यानी ग्रुप-बी से दो टॉप टीमें जो सुपर-4 राउंड में जाएंगी, वो हैं भारत और पाकिस्तान। भारत-पाक का सुपर-4 राउंड मैच इसी रविवार को खेला जाएगा।

Group-A की अंक तालिका

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
भारत2204+4.793
पाकिस्तान3214+1.790
यूएई3122-1.984
ओमान2020-3.375
ग्रुप-बी में तीन टीमों के बीच सुपर-4 राउंड में पहुंचने की रेस रोमांचक हो रखी है जो ग्रुप चरण के अंतिम दौर में सबका उत्साह बढ़ाएगी। वहीं ग्रुप-ए की दो टॉप टीमें भारत और पाकिस्तान जब रविवार को एक बार फिर एशिया कप 2025 में आमने-सामने होंगी तो सबकी निगाहें उन पर रहेंगी।
Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article