क्रिकेट

Asia Cup 2025: कहां देखें भारत-पाकिस्तान सहित एशिया कप 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

एशिया कप 2025 का आगाज अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबले के साथ मंगलवार(9 सितंबर, 2025) को हो गया। भारत अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ आज कर रहा है। ऐसा है टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल और प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल।आइए जानते हैं भारत पाकिस्तान सहित एशिया कप के मैचों का लुत्फ भारतीय दर्शक कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

Image

एशिया कप 2025 लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो क्रेडिट ACC)

Asia Cup 2025 Where to Watch in TV and OTT in India: एशिया कप 2025 का आगाज अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबले के साथ मंगलवार(9 सितंबर, 2025) को हो गया। टूर्नामेंट का आयोजन भारत की मेजबानी में यूएई में हो रहा है जिसमें भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान, अफगानिस्तान, हांगकांग, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम सहित 8 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान यूएई और ओमान को ग्रुप ए में शामिल किया गया है। वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग को ग्रुप बी में जगह दी गई है। ग्रुप दौर में सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी इसके बाद दोनों ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी। 20-26 सितंबर के बीच सुपर फोर राउंड में एक दूसरे से भिड़ंत होगी जिसमें से टॉप-2 टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस दिन होगी भारत पाकिस्तान के बीच भिड़ंत (India vs Pakistan Match Date)

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की सेनाएं पहलगाम आतंकी हमले के बाद आमने सामने आ गईं थीं। भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक और खेल संबंध प्रभावित हुए। पाकिस्तान की हॉकी टीम बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 में भाग लेने भारत नहीं आई। ऐसे हालात में भारत पाकिस्तान की टीमों के बीच दुबई में भिड़ंत होने जा रही है जिसका इंतजार बेसब्री से भारत और पाकिस्तान दोनों के क्रिकेट प्रशंसक कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में तीन बार आमना सामना हो सकता है। 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो सकती है। ये मुकाबला ए वन बनाम ए टू होना है। इसके बाद दोनों के बीच 28 सितंबर को फाइनल में भिड़ंत हो सकती है। प्रशंसक इस टूर्नामेंट का भरपूर लुत्फ उठाना चाहते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप भारत में टीवी चैनल और ओटीटी में भारत पाकिस्तान सहित एशिया कप के मैचों का लुत्फ कहां और कैसे उठा सकते हैं?

कहां और कैसे देखें एशिया कप 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग (India vs Pakistan Match Live Telecast and Live Streaming)

एशिया कप 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स कर रहा है। ओटीटी में एशिया कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर देख सकते हैं। आप अपने एयरलेट एक्सट्रीम एप्प पर भी इन चैनलों का लुत्फ उठा सकते हैं और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

एशिया कप 2025 का शेड्यूल( Asia Cup 2025 Schedule)

एशिया कप 2025 के ग्रुप दौर के मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है।

क्रमांकतारीखमैचवेन्यूटाईम
19 सितंबर,2025अफगानिस्तान बनाम हांगकांग(ग्रुप बी)अबुधाबी08:00 PM
210 सितंबर, 2025भारत बनाम यूएई (ग्रुप ए)दुबई 08:00 PM
311 सितंबर, 2025बांग्लादेश बनाम हांगकांग (ग्रुप बी)अबुधाबी08:00 PM
412 सितंबर, 2025पाकिस्तान बनाम ओमान (ग्रुप ए)दुबई08:00 PM
513 सितंबर, 2025बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (ग्रुप बी)अबुधाबी08:00 PM
614 सितंबर, 2025भारत बनाम पाकिस्तान (ग्रुप ए)दुबई08:00 PM
715 सितंबर, 2025यूएई बनाम ओमान (ग्रुप ए)अबुधाबी05:30 PM
815 सितंबर, 2025श्रीलंका बनाम हांगकांग (ग्रुप बी)दुबई08:00 PM
916 सितंबर, 2025अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश (ग्रुप बी)अबुधाबी08:00 PM
1017 सितंबर, 2025पाकिस्तान बनाम यूएई (ग्रुप ए)दुबई08:00 PM
1118 सितंबर, 2025श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप बी)अबुधाबी08:00 PM
1219 सितंबर, 2025भारत बनाम ओमान(ग्रुप ए)अबुधाबी08:00 PM

प्वाइंट्स टेबल (Asia Cup 2025 Points Table)

एशिया कप 2025 में मैच जीतने वाली टीम को दो अंक मिलेंगे। मैच के बराबर या रद्द रहने पर टीमें एक-एक अंक शेयर करेंगी। प्वाइंट्स टेबल के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article