क्रिकेट

Asia Cup 2025 Trophy Controversy: मोहसिन नकवी अपने साथ ले गए एशिया कप की ट्रॉफी और विनर्स मेडल, बीसीसीआई सचिव ने की कड़ी आलोचना

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से इनकार कर दिया तो वो ट्रॉफी और विनर्स मेडल अपने साथ होटल रूम में लेकर चले गए। उनके इस व्यवहार की बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने कड़ी आलोचना की है।

Image

मोहसिन नकवी

Photo : AP

दुबई: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में 5 विकेट से पटखनी देकर नौवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान ने जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा था जिसे टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में तिलक वर्मा की 53 गेंद में 69 रन की शानदार और यादगार पारी की बदौलत हासिल कर लिया।

टीम इंडिया ने किया नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार

खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। मैच खत्म होने के बाद 55 मिनट तक पाकिस्तानी टीम ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं निकली। भारतीय टीम ने भी साफ संदेश भेज दिया कि वो नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे। ड्रामा देर रात तक चलता रहा नकवी मैदान पर बनाए स्टेड पर खड़े रहे और ट्रॉफी अपने हाथों से देने के लिए अड़े रहे। ऐसे में जब भारतीय टीम नहीं झुकी तो मोहसिन नकवी स्टेडियम से बाहर चले गए और आयोजक में से कोई व्यक्ति ट्रॉफी भी लेकर चला गया जो वापस मैदान पर खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के पास नहीं पहुंची।

अपने साथ ट्रॉफी और विनर्स मेडल ले गए मोहसिन नकवी

एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा ट्रॉफी और विनर्स मेडल अपने साथ होटल रूम में ले गए। इसके बाद बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने उनकी कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा,भारत एक देश से जंग लड़ रहा है, ऐसी स्थिति में उस देश के नेता से ट्रॉफी लेना संभव नहीं है। ऐसा कर पाना हमारे लिए संभव नहीं था और यह नैतिक रूप से भी ठीक नहीं है, इसलिए टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है वो ट्रॉफी और मेडल्स को अपने होटल रूम में ले जाएं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हमें उम्मीद है कि जल्दी ही उनकी अक्ल ठिकाने आएगी और वो जल्द से जल्द ट्रॉफी और मेडल्स चैंपियन बनने वाली टीम जो कि भारत है उसके पास भेजेंगे, जिससे उनकी थोड़ी बहुत इज्जत बच जाएगी। नवंबर में दुबई में ICC की बैठक है जहां हम इस मामले में मोहसिन नकवी के खिलाफ विरोध और कड़ी शिकायत दर्ज कराएंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article